बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ काँरिडोर धाम के लोकार्पण के शुभ अवसर पर आज सोमवार को नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा का भोग लगाकर लोगों को प्रसाद खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर दीपक माहेश्वरी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अमित उपाध्याय, राहुल माहेश्वरी, राजकुमार प्रजापति, मधुप राठी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित गोपालदास स्वामी के आश्रम पर लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ काँरिडोर धाम के लोकार्पण का लाइव टीवी पर देखा। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। वहीं क्षेत्र के गांव सिरासौल में भाजपा नेता अंकित चौहान ने भी शिव मंदिर पर उक्त कार्यक्रम का लाइव को ग्रामीणों के देखा।