समाजशास्त्र और वाणिज्य परिषद का गठन,कुमारी नीरज यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

f694c1e8-88a4-4b7e-8924-96b222358163
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वर्तमान सत्र के लिए समाजशास्त्र परिषद एवं वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। समाजशास्त्र परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुमारी ज्योति पाल ने कुमारी नीरज यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया जिसके परिणाम स्वरूप एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी नीरज यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुए मतदान में 58 मत प्राप्त कर प्रवेश कुमार एवं 30 मत प्राप्त कर संजना चौहान ने जीत हासिल किया। महामंत्री के एक पद के लिए हुए चुनाव में आशीष कुमार ने 90 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कुमारी कोमल श्रीवास्तव को 49 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री के दो पदों हेतु हुए मतदान में सर्वाधिक 91 मत प्राप्त कर एम ए प्रथम वर्ष की कुमारी ज्योति पाल एवं 25 मत प्राप्त कर बी ए प्रथम वर्ष की कुमारी अर्षिका खान निर्वाचित हुई।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में कुमारी कोमल, कुमारी कशिश, अखलाक हुसैन, प्रवेश कुमार, कुमारी प्रिया एवं राजा निर्वाचित हुए।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को विभागाध्यक्ष डॉ बबिता यादव ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।निर्वाचन अधिकारी के रूप में डॉ राकेश कुमार जायसवाल एवं मतगणना अधिकारी के रूप में डॉ संजय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सतीश सिंह यादव ने किया।
वाणिज्य परिषद का गठन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी की अध्यक्षता में विभाग प्रभारी डॉ पवन कुमार शर्मा ने किया। वाणिज्य परिषद के अध्यक्ष पद पर एमकॉम प्रथम वर्ष की कुमारी साक्षी गुप्ता निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष प्रशांत, महामंत्री साक्षी यादव एवं सँयुक्त मंत्री शिवांगी कश्यप निर्वाचित हुए। इस अवसर पर डॉ सारिका शर्मा, डॉ डॉली, डॉ राजधारी यादव, डॉ प्रेमचंद्र चौधरी,डॉ सरिता यादव,डॉ सचिन राघव आदि ने सहयोग किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights