सहसवान। ब्लाक प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 44 जोडे विवाह बंधन में बंधे। बीडीओ चरन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सहसवान ब्लाक के 19, दहगवां ब्लाक क्षेत्र के 16 और सहसवान नगर क्षेत्र के नौ जोडों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 41 जोडों का विवाह हिंदू वैदिक रीति रिवाज और तीन जोडों का निकाह कराया गया। ब्लाक प्रमुख पति विक्रांत यादव, दहगवां ब्लाक प्रमुख सुभाष गुप्ता, एसडीएम महीपाल सिंह, ईओ राम सिंह, बीडीओ चरन सिंह सलमान हैदर नकवी, अवढर शर्मा, देव सिंह यादव ने नव दंपती पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक नीरू सक्सेना, मुहम्मद इशहाक, कमर जमशेद, मुहम्मद सलीम, तूफान सिंह आदि मौजूद रहे।