बेटियों ने माता-पिता के फूल गंगा में विसर्जित कर उनकी आत्मा के लिए मोक्ष की कामना की

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हरिद्वार।दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं. हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान और सैन्य सम्मान के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का संस्कार संपन्न किया गया. जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता के फूल विसर्जित कर उनकी आत्मा के लिए मोक्ष की कामना की. तीर्थ पुरोहित आदित्य वशिष्ठ और परीक्षित सिखोला ने सभी रीति रिवाजों के साथ कार्यक्रम संपन्न करवाया. इससे पहले दिल्ली में पूरे सैन्य सम्मान के बीच हुए अंतिम संस्कार में भी दोनों बेटियों ने ही मुखाग्नि दी थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली स्थित ब्रार स्क्वायर पर किया गया था. तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में दिवंगत दंपति की दोनों बेटियों ने माता पिता के शव को मुखाग्नि दी थी. हरिद्वार के वीआईपी घाट पर हुए अस्थि विसर्जन भी पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया. सेना के अधिकारियों और जवानों ने जनरल बिपिन रावत को अंतिम श्रद्धांजलि दी. हरिद्वार ज़िले में अस्थि कलश के प्रवेश करने के साथ ही आम लोगों ने कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जनरल बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाए.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights