पुलिस संवेदन-अति संवेदनशील बूथों का बारीकी से करें अध्ययन

download
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनाव शांति से कराना ही प्रशासन प्राथमिकता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांति पूर्वक से संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया। जिसको लेकर आज मंगलवार को तहसील सभागार में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी थानेदारों के साथ बैठक तहसील के अधिकारियों ने एक बैठक की। जिसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में विधानसभा के चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन अभी से काफी गंभीर है। इसलिए समय रहते सभी बूथों का बारीकी से अध्ययन कर लिया जाए। जिससे किसी गांव और बूथ को संवेदनशील और अति संवेदनशील में रखा जाए। वहां पर सुरक्षा के पर्याप्त साधनों के साथ पुलिस फोर्स तैनात किया जा सके। चुनाव को लेकर शासन की ओर से समय-समय पर निर्देश प्राप्त होगें। जिनका पालन कराना पुलिस की प्राथमिकता में रहेगा। उन्होने कहा कि चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए हर गांव के लोगों को अधिक से अधिक पांबद किया जाएगा। यदि कोई भी असामाजिकतत्व किसी तरह की परेशानी पैदा करता तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए तैयार है। प्रशासन का एक ही उद्देश्य है कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो। इस मौके पर एसडीएम विजय कुमार, तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, सीओ सहसवान चंद्रपाल सिंह, सीओ बिल्सी बलदेव सिंह खनेड़ा, कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights