बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल सीताराम पट्टी में बीती सोमवार की रात एक घर में अचानक से आग लग गई। जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी ध्रुव कुमार कश्यप पुत्र लखपत सिंह के यहां बीती सोमवार उसके चचेरे भाई की शादी थी। परिवार के लोग उसमें व्यस्त थे। रात जाने के बाद करीब आठ बजे उसके घर में अचानक से आग लग गई। शादी में घर के सभी पुरुष और बच्चे बारात में गए थे। घर पर केवल ध्रुव कुमार की पत्नी चंचल रानी और उसकी मां थी। जिन्हे आग लगने का एहसास नहीं हो सका। आग ने धीर-धीरे भयंकर रुप धारण कर लिया। जिसके कारण घर के अंदर रखा रिश्तेदारी और उनका करीब एक लाख रुपए सारा घरेलू सामान आग में जलकर राख हो गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। तब आग में सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित परिवार का सारा सामान जलने के बाद वह बेहद दुखी है। गांव के प्रधान चंद्रपाल शाक्य समेत लोगों ने डीएम से आर्थिक मदद दिलवाएं जाने की मांग की है।