अंबियापुर के ग्राम प्रधानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगाःगोपाल

27BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का हुआ गठन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज शनिवार को नगर के बदायूं रोड पर स्थित जेएस पैलेस में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बरेली मंडल के उपाध्यक्ष मोहम्मद नजर और जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह की मौजूदगी में अंबियापुर ब्लाक के ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें अंबियापुर ब्लाक क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जहां सर्वसम्मति से गांव दिधौनी से प्रधान राम गोपाल शाक्य को ब्लाक अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा श्रीमती नीतू शाक्य-कोषाध्यक्ष, देवराम सिंह-मीडिया प्रभारी, रवेंद्र गौतम, मुकेश दिवाकर, सूर्यप्रताप सिंह-उपाध्यक्ष, भूरे सिंह, लालाराम यादव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद्र सागर-सचिव चुना गया। सभी को शपथ ग्रहण कराकर उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष रामगोपाल शाक्य ने कहा कि ब्लाक में तैनात कुछ ग्राम सचिवों विकास कार्यो में अवरोध पैदाकर ग्राम प्रधानों का शोषण करने में लगे हुए है। जिसे संगठन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होने कहा कि जनता ने उनको गांव की समस्याओं का समय पर निराकरण करने के लिए चुना है और वह जनता के हितों को ध्यान में रखते प्राथमिकता से गांवों में विकास कार्यो को कराएगें। यदि कोई भी अधिकारी इस में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर ब्लाक के अधिकांश ग्राम प्रधान मौजूद रहे। बाद में सगंठन के सभी पदाधिकारी ब्लाक जाकर बीडीओ से मिले।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights