किसानों ने भाजपाइयों के साथ भरी हुंकार, फिर बनेगी भाजपा सरकार : स्वामी प्रवक्तानन्द जी महाराज

348a9842-60d1-4203-8cb8-1151cdbb9306
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

2022 में अन्नदाता की बदौलत बनेगी फिर भाजपा सरकार – पूरनलाल लोधी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद बदायूं में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया ।
ट्रैक्टर रैली भाजपा कार्यालय के सामने मैदान से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक, पथिक चौक, मढ़ई चौक, मथुरिया गेट, गोपी चौक, परशुराम चौक, राणाप्रताप चौक, नेकपुर फाटक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, गौरीशंकर मंदिर चौराहा, संतोख सिंह तिराहा, भामाशाह चौक, इंद्रा चौक होते हुए भाजपा कार्यालय के सामने ही रैली का समापन हुआ।

रैली प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा स्वामी प्रवक्ता नंद जी महाराज ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी एवं योगी सरकार 100 प्रतिशत किसानों की हितैषी है मोदी एवं योगी सरकार का प्रत्येक निर्णय किसानों के हित के लिए है मोदी सरकार का संकल्प 2022 तक प्रत्येक किसान की आय दोगुनी हो इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा पूरन लाल लोधी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान हमारे देश का अन्नदाता है और इस अन्नदाता का सम्मान गौरव मोदी सरकार ने बढ़ाया है मोदी सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 वार्षिक देकर उनको सम्मान देने का काम किया है ।

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी एवं योगी सरकार किसानों के साथ सदैव खड़ी है। किसानों की सच्ची हितैसी केवल भारतीय जनता पार्टी ही है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और किसान शत प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के साथ है निश्चित तौर पर किसानों के सहयोग से फिर भाजपा की सरकार बनेगी ।

शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनने जा रही इसको देखकर विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं विपक्ष मुद्दाविहीन है।

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव सिंह चौहान ने आये सभी अतिथियों एवं किसानों का धन्यवाद एवं आभार जताया ।

इस मौके पर सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय आर एस पाल हरप्रसाद पटेल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव पूर्णेष मिश्रा उमेश राठौर सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकान्त शर्मा विजयपाल चौधरी विश्वजीत गुप्ता अमित सिसोदिया मनोज गुप्ता नत्थूलाल वर्मा संजय यादव अभय यादव अभय प्रताप सिंह योगेश शर्मा देवेन्द्र चौहान मोहित सक्सेना सुनील गुप्ता महावीर राठौर ललतेश ठाकुर रजनी मिश्रा रेनू सिंह रानी सिंह पुण्डीर मोनिका गंगवार सीमा राठौर रीता वर्मा ज्ञानेंद्र चौहान रितिक माहेश्वरी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights