बदायूं। सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन ब्लॉक स्तरीय व तहसील स्तरीय होने के बाद 26 व 27 नवंबर को जिला स्तरीय बहेड़ी रोड स्थित स्टेडियम में होने जा रहा है, जिसमें एथलेटिक्स,क्रिकेट,बॉलीवाल,खो खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। आज 26 नवम्बर प्रातः साढ़े आठ बजे उद्धघाटन सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगें एवं एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को उसी दिन पुरस्कार वितरण जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगे। कल 27 नवंबर को उद्धघाटन पुनः सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य व माननीय जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगे एवं उसी दिन कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण रजनीकांत माहेश्वरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र व माननीय सांसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य व माननीय जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, पार्टी के जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षगण, युवा मोर्चा की पूरी टीम व ऐसे सभी लोग जो ब्लॉक व तहसील स्तरीय आयोजन में सम्मिलित रहे हैं कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।