सद्गुण ही अच्छे चरित्र और मजबूत व्यक्तित्व का आधार: श्याम बिहारी

05
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शक्तिपीठों, मंदिरों और तीर्थस्थलों पूजन के बाद गायत्री शक्तिपीठ हुई नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा
डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने किया रुद्राभिषेक, सुशील कुमार गुप्ता ने सपत्नीक किया पूजन।
गायत्री शक्तिपीठ पर विवाह बंधन में बंधे अनिल और मोनिका

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर वेदमंत्रोच्चारण के साथ नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई इसके बाद रुद्राभिषेक हुआ। हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। गायत्री महायज्ञ में आत्मीय परिजनों ने सूक्ष्म जगत के परिशोधन के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। विवाह संस्कार भी हुआ। शाम को हुए विराट दीपयज्ञ में मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों की झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

शांतिकुंज हरिद्वार से अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथावाचक श्याम बिहारी दुवे ने कहा कि सद्गुण ही अच्छे चरित्र और मजबूत व्यक्तित्व का आधार है। सद्गुणों की उपत्ति दृष्टिकोण के परिवर्तन से होती है। बच्चों में सद्गुणों के बीज बोएं और सर्वोत्तम संस्कारों से सींचे, सुगंधित वातावरण बनाएं। व्यक्ति ऋषियों की यज्ञीय परंपरा को भूलता जा रहा है। श्रेष्ठ संस्कारों के अभाव और दूषित चिंतन से नरकीय जीवन जी रहा है। युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री मंत्र को जन-जन तक पहंुचाकर व्यक्ति में श्रेष्ठ संस्कार, उत्कृष्ट चिंतन, सद्भाव जाग्रत कर मानव में देवत्व का उदय किया। गुरु व्यक्ति नहीं, शक्ति हैं। जो अंधकारमय जीवन को प्रकाशित करती है।
शांतिकंुज के हरी चौधरी, मनीष साहू ने होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से प्रज्ञा गीत की शानदार प्रस्तुति दी गई।

शहर के सुप्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर, हर प्रसाद मंदिर, नगला सिद्ध मां काली शक्तिपीठ, गौरी शंकर मंदिर, पीडब्ल्यूडी के शिव मंदिर और तीर्थ स्थलों के दर्शन और पूजन के बाद गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातःकाल वेदमंत्रोच्चारण के साथ नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई। दुग्ध, दही, घी, सर्वौषधि, कुशोदक, गोबर, गोमूत्र, शहद, रज, गंगा जल से नर्मदेश्वर महाकाल को स्नान कराया गया। डॉ. वीरपाल सिंह ने रुद्राभिषेक और सुशील कुमार गुप्ता उनकी पत्नी विमला माहेश्वरी ने पूजन किया। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने मां गायत्री, वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा ने पूजन किया।

इस मौके पर संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा, अनिल कुमार राठौर, नरेंद्र पाल शर्मा, डीपी सिंह, सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, कालीचरन पटेल, मदनलाला झा, रघुनाथ सिंह, संजीव कुमार, बालक राम, तुलसी राम रावत, दिनेश गुप्ता, उपदेश गुप्ता, शिवंवदा सिंह, चंद्रपाल, दाताराम, धर्मपाल, सुदीप चौहान, रज्जन सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, राजेश्वरी, आदि मौजद रहीं।


26 नवंबर (आज) गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कार होंगे

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथाशिरोमणि श्याम बिहारी दुवे द्वारा वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ संपन्न कराने के साथ विभिन्न संस्कार संपन्न होंगे।

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ पर नवदंपति विवाह बंधन में बंधे बदायूं की सिविल लाइन निवासी मोनिका सक्सेना पुत्री अनिल कुमार सक्सेना का विवाह पीलीभीत के शिवनगर निवासी गौरव सक्सेना पुत्र श्याम मोहन सक्सेना के साथ हुआ। गायत्री परिजन अनिल प्रकाश गुप्ता, परिब्राजक सचिन देव, माया सक्सेना, शशि प्रजापति, पूनम अरोरा ने वेदमंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न कराया।

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ पर शाम को विराट दीपयज्ञ हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने ओम और स्वास्तिक के रूप में सजे हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए। दीपकों को झिलमिलाती रोशनी आकर्षण का केंद्र रही।

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ पर प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा को सजाने वाले गायत्री परिजन बरेली के नबाबगंज से आए बालक राम, राजस्थान के जयपुर जिले से आए तुलसी राम रावत को गायत्री मंत्र का पटाका पहनाकर सम्मानित किया गया।

बदायूं।गायत्री शक्तिपीठ पर प्रातः संजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights