कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली

b002ea37-3a86-4c60-982f-95bfe85d8798
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवम जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव, संभावित प्रत्याशी राम रतन पटेल के संयुक्त नेतृत्व में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सिलहरी, गुरपुरी विनायक, बरतेगदार, रजला मई, कुनार, बलिया, बाबट में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली इस अवसर पर मुख्यवक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमुद गंगवार मौजूद रहे । इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में पर्चा वितरित किया। इसी कड़ी में जगदीशपुर विकास खण्ड स्थित विभिन्न न्याय पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई के विरोध में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों में पर्चा वितरित किया तथा डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतें कम करने की मांग की और विभिन्न चौराहे पर नुक्कड़ सभा के साथ यात्रा का समापन हुआ। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। डीजल पेट्रोल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं और किसानों की हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने खाद की कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि खेती करना मुश्किल हो गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो प्रतिज्ञाएं ली है उन्हें वो पूरा करेंगी लोगों के उत्सुकता से साफ संकेत है कि निश्चित ही 2022 में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन रही है। विजय पासी ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सपा और बसपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है और समाज व प्रदेश को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस की सरकार लाना जरूरी है। छात्र नौजवान किसान गरीब और मजदूर की सच्ची हितैषी सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है। इस अवसर पर डॉक्टर रामरतन पटेल ने कहा कि जाति धर्म की राजनीति के सहारे इस क्षेत्र से निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा के चलते विधान सभा क्षेत्र बदायूं विकास के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व सैनिक विभाग चेयरमैन ठाकुर विशेस कठेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव मोहम्मद यशब, प्रदेश सचिव मोइन खान के नवनियुक्त होने पर कांग्रेसजनों ने स्वागत किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बफ़ाती मियाँ ने भी विचार व्यक्त किये

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights