सहसवान। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डायरेक्टर डॉ एमके सोलंकी ने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा बनाए पोस्टर व स्लोगन काव्य लेखन का निर्णय देते हुए निर्णायक मंडल में शामिल सना साजिद, मुकेश राघव, नितिन माहेश्वरी ने पोस्टर प्रतियोगिता में अर्शीन को प्रथम, नबीला अंसारी को द्वितीय, मदीहा रहमान को तृतीय और नेहा ठाकुर को सांत्वना स्थान प्रदान किया। स्लोगन लेखन में उन्जिला को प्रथम, शाहने आलम द्वितीय और नेहा को तृतीय स्थान प्रदान किया। प्रोफेसर ऋतु सिंह, सना साजिद, तृप्ति सक्सेना का संयोजन सराहनीय रहा। इस मौके पर ज्ञानेंद्र कश्यप, दिव्यांश सक्सेना, वैभव तोमर, नितिन माहेश्वरी, भूपेन्द्र गुप्ता, गुलनार, डॉ नीलोफर, कविता यादव, निकी माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।