मदर एथीना स्कूल की आरूषि के आई0आई0टी0 में जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करने पर जश्न का माहौल

WhatsApp Image 2021-11-23 at 4.04.30 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल अपने नाम तथा काम के बल पर लगातार जिले में अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपनी कार्य शैली को प्रमाणित करता जा रहा है। इसी वर्ष नीट में दिव्यांश अग्रवाल के चयन के उपरांत मदर एथीना की आरूषि सक्सेना का चयन आई0आई0टी0 में हुआ है। आरूषि ने मदर एथीना स्कूल से सत्र 2018 में हाईस्कूल तथा 2020 में इंटर की परीक्षा क्रमशः 93 प्रतिशत तथा 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ पास करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया था। आरूषि ने बिना किसी कोचिंग के आई0आई0टी0 में अपना स्थान पाकर बी0एच0यू0 मंे प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उसकी सफलता को मनाने व शुभकामनाएँ देने हेतु विद्यालय द्वारा आरूषि को विद्यालय बुलाकर बधाई दी गई। आरूषि ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्ण रूप से विद्यालय के शिक्षकों देते हुए वर्तमान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 11 के पाठ्यक्रम को नियमित व एकाग्रचित रूप से पढ़ने की सलाह दी। आई0आई0टी0 में आरूषि की सफलता से विद्यालय व विद्यार्थियों के बीच खुशी व उत्साह का माहौल था। प्रधानाचार्या पवित्रा यादव के साथ-साथ शिक्षकों ने आरूषि व उसके भी उसको बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने भी आरूषि एवं उसके परिवार को इस अवसर पर बधाई देते हुए आरूषि को उसके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक जानकारी उसके साथ साझा की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा यह दायित्व है कि समाज ने जो जिम्मेदारी हमें अपने होनहारों को सौंप कर उनके भविष्य निर्माण में हमारी भागीदारी सुनिश्चित की है वह हम इसी प्रकार दृढ़ता, लगन एवं कर्मठता के साथ पूरी कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights