बिल्सी में जर्जर पोलो से कभी हो सकता है हादसा

22BDN-54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के स्टेट बैंक रोड पर स्थित मजिस्द के सामने एवं नगर के मोहल्ला संख्या दो में अंसारी कॉलोनी में काफी समय से बिजली के पोल एक तरफ झुक गए है। तेज हवा में पोल कभी भी गिर सकता है। इससे आने-जाने वाले लोगों के साथ हादसा होने का डर बना हुआ है। नगर के लोगों ने बिजली विभाग में इसकी शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बताते है कि दोनों ही पोल नीचे की तरफ से जंग लगने से गलने के कारण एक तरफ झुक गए है। जिसके कारण ऊपरी हिस्सा मुख्य सड़क की तरफ झुका गया है। नगर के स्टेट बैंक रोड पर बाजार होने के कारण यहां आसपास घनी आबादी होने के कारण हर समय लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्कूल के बच्चों की भीड़ भी रहती है। पोल के गिरने से कोई हादसा न हो इसके लिए आसपास के लोगों ने बिजली विभाग में शिकायती पत्र दिया है। लेकिन बिजली विभाग ने पोल को बदलने की दिशा में कोई काम नहीं किया है। इससे पोल के गिरने से हादसा होने की समस्या जस की तस है। इधर जेई दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर के जर्जर एवं झुके पोलों को ठीक कराने के लिए हाइड्रो ट्राली के लिए कहा गया है। शीघ्र इनको बदलने का काम पूरा किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights