छात्राओं ने स्लोगन प्रतियोगिता के द्वारा किया जागरुक

DCN_4447
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगरपालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज उझानी में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसके माध्यम से लोगों से अपील की गई है कि वह युवा मतदाता जो 18 वर्ष के हो चुके हैं या एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष के होने जा रहे हैं, मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सम्मलित करवाएं, जिससे वे भविष्य में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


प्रतियोगिता के माध्यम से समझाया गया कि मतदान एक संवैधानिक अधिकार है जिसे केवन देश के नागरिक को दिया गया है। क्योंकि यह राजनीतिक सहयोग को सशक्त बनाता है। मतदान हर पांच वर्ष में एक बार करने का मौका दिया जाता है। मतदान के दौरान जनता विकास कार्य समेत अन्य अच्छी गतिविधियों को तय कर प्रतिनिधि का चुनाव करती है। मतदान के समय बहुत सोच समझ कर मतदान जरूर करना चाहिए। आपका एक मात आगे के पांच सालों के विकास को तय करता है।

बिना किसी लाभ के एक अच्छे प्रतिनिधि का चुनाव करना चाहिए। जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वे अपना नाम मतदात सूची में दर्ज करा लें। जिससे कि आने वाले चुनाव में मतदान करने का मौका मिल सके। इसके अलावा सूची में जिनका नाम गलत है वह भी ठीक करा लें।
स्वीप अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके अन्तर्गत विद्यार्थी अपने स्तर से लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights