मेले से उजड़ने लगा तंबुओं का शहर, ग्रामीण श्रद्धालुओं से बढ़ी रौनक

IMG20211121093228
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। रूहेलखंड के सुप्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में बसा तंबुओं का शहर उजड़ने लगा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वहीं समीवर्ती क्षेत्रों के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़े हैं। श्रद्धालु सुबह मेला प्रांगण में पहुंच जाते हैं। हर हर गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगा रहे हैं।

सूर्य भगवान को अर्घ्यदान देने के साथ गंगा मां की आरती और प्रसाद चढ़ा रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने कन्याओं को दही, जलेबी खिलाकर दक्षिणा भी दी। भगत बजबाने के साथ गरीब असहाय लोगों को खिचड़ी व वस्त्रों का दान किया। भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे।


श्रद्धालु अपने डेरे तंबुओं को समेटने लगे हैं। श्रद्धालुओं के अपने निजी वाहन ट्रेक्टर ट्राली, टेंपू, बैलगाड़ियों, मोटर साईकिलों से अपने घरों रवाना होने लगे हैं। कुर्मी एरिया और बरेली एरिया के अधिकांश तंबू उखड़ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र का मेला शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु प्रातः मेले में पहुंच जाते हैं और सायं को अपने घरों को वापस हो जाते हैं। मेले में पुलिस के जवानों, अग्निशमन विभाग की ड्यूटी लगी हुई है। मेले में अस्थाई अस्पताल में अस्वस्थ श्रद्धालुओं का दवा दी जा रही है। मेले में प्रदर्शनी स्थल में लगी प्रदर्शियों की रवानगी हो चुकी है। सांस्कृतिक कला मंच का पांडाल उखड़ चुका है। गंगा किनारे लगे साधु संतों डेरे भी उखड़ चुके हैं।


मेले में महिला और बच्चे जमकर खरीददारी कर रहें। जलेबी, खजला और पेठा खूब बिक रहा है। टिक्की, पकौड़ी, मूंगफली के ठेलों मेले में जमे हुए हैं। ग्रामीणों द्वारा सिलबट्टा, ढोलक, बक्से, पटा बेलन खरीदे जा रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights