बाइक और साईकिल की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत , तीन लोग घायल

IMG20211119190501
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान।  बाइक और साईकिल की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


        हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सहसवान इस्लामनगर मार्ग पर हुआ। नगर के मुहल्ला सैफुल्लागंज निवासी अफसार (23) पुत्र नियाज चंदौसी से बिसातखाने का सामान लेकर आ रहा था। मुहल्ला चाहशीरी निवासी शादाब उसके साथ बाइक पर सवार था। इधर गांव शिकारपुर निवासी मुकेश और रामदास साईकिल से गांव जा रहे थे। गांव शिकारपुर के पास साईकिल और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अफसार को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन और मुहल्ले के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव का पीएम कराया जाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights