बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में प्रशासनिक अधिकारियों की घोर उदासीनता के कारण गांव की मुख्य पर सड़क पर लंबे समय से हो रहे जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। जिसके कारण गांव के अलावा आईटीआई और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को इन दिनों तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके इसके जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। गांव के प्रधान लालाराम ने बताया कि उन्होने इस समस्या को लेकर बीडीओ के अलावा तहसील दिवस में कई बार अधिकारियों को बार अवगत कराया है। मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण गांव में लगातार जलभराव की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसके कारण कारण गांव डेंगू, मलेरिया, हैजा आदि संक्रामक रोगों के फैलने की आंशका बनी हुई है। वहीं गांव के बाहर बने आईटीआई और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यहां तक पंहुचने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो वह इस पानी में गिर कर घायल भी हो जाते है। जिससे गांव के लोगों में रोष है। उन्होने डीएम से शीघ्र इस सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।