बिल्सी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह मीणा ने आज बुधवार को क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया, नैथुआ, बादशाहपुर, बरनी, मिश्रीपुर मुकईया आदि में जाकर लोगों के बीच बैठक कर आप पार्टी की नीतियों को जनता को समझाया। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा में आम आदमी पार्टी दिल्ली के म़ॉडल पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनी तो दिल्ली की तर्ज पर यहां के लोगों को भी 300 यूनिट बिजली आम जनता के लिए फ्री दी जाएगी। साथ ही किसानों के पर जो भी बिजली विल बकाया है,उसे सरकार बनते ही माफ कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बेरोजगारी की समस्या को लेकर 28 नवम्बर को लखनऊ में एक विशाल रैली होने जा रही है। जिसमें प्रदेश की हर विधानसभा से लोग रैली में हिस्सा लेने के लिए जाएगें। जिसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए योगी सरकार बुरी तरह से घबरा गई है। वह जनता के बीच जाकर तमाम झूठे वायदे कर रही है। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव बृजेश यादव, राकेश यादव, गौरव यादव, नवाब सिंह, हिमांशु यादव, यशवीर सिंह, रक्षपाल सिंह, मनोज सिरकवर, हाकिम सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।