सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र ने कार्यकर्ताओ व जनता की समस्याओं को सुना
बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने लोकसभा क्षेत्र बदायूँ व विधानसभा क्षेत्र शेखुपुर में विभिन्न निजी के राजजीतिक कार्यक्रमों में शिरकत की।इससे पूर्व प्रातः 09 बजे से बदायूँ स्थित अपने आवास पर सपा कार्यकर्ताओं व आमजनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना व 2022 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की।
इसके अंतर्गत शेखुपुर विधानसभा के ग्राम कुलचौरा में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राजू यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,विधानसभा बदायूँ में समाजवादी सैनिक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 वीरपाल सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर तथा वरिष्ठ पत्रकार आशू बंसल के पिता के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।ततपश्चात सपा नेता हारून खाँ के आवास पर व बिल्सी विधानसभा के कस्बा उझानी में जिलाउपाध्यक्ष टेड़ामल अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रमो में सम्मिलित हुए व आमजनता से मुलाक़ात की।
इससे पूर्व बदायूँ स्थित अपने आवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजनता को संबोधित करते हुए मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार अपनी चरमसीमा पर है प्रदेश कु जनता ने भाजपा नेताओं की झूठी बातों पर विश्वाश करके डबल इंजन की सरकार बनवा दी परन्तु सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओ ने अपने संकल्प पत्र के विपरीत कार्य किये व प्रदेश की जनता को महंगाई रूपी राक्षस के मुह में धकेल दिया।प्रदेश की जनता इनके झूठ को समझ चुकी है और आनेवाले 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को हटाकर सपा सरकार बनाने के लिये दृढ़संकल्पित है।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,डॉ0 मौलाना यासीन उस्मानी,पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य,पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव,वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी,हिमांशु यादव,यासीन अहमद गद्दी,कैप्टन अर्जुन,नवाब सिंह,ओमवीर सिंह,अशोक यादव,शशांक यादव,बलवीर सिंह,महेश सक्सेना,इंदु सक्सेना,भानु प्रकाश,स्वाले चौधरी, नरोत्तम सिंह,वैभव उपद्धयाय, रामेश्वर शाक्य,संतोष कश्यप,विपिन यादव,अवधेश यादव,अनिल आनंद,फहीमुद्दीन,फैज़ान आज़ाद,मंगद सिंह,प्रदीप गुप्ता,सुमित गुप्ता,राहुल कुर्मी,प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग साथ रहे।















































































