बिल्सी। आज मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव छौलायन में नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला एसआई पूनम यादव ने अपनी टीम के साथ गांव की महिलाओं को सशक्तिकरण बनाए जाने को लेकर जागरुक किया। उन्होने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम योजनाओं को संचालित की जा रही है। मगर जागरुकता के अभाव में महिलाएं इनका लाभ नहीं उठा पा रही है। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए शासन द्वारा जारी की गई हेल्पलाइनों की सहायता ले सकती है। उन नंबरों पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं को अब किसी से डरने की जरुरत नहीं है। उन्होने कहा कि आज महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी हो गया है। इस मौके पर आरक्षी भूपेंद्र सिंह के अलावा गांव की कई महिलाएं मौजूद रही।