बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में पिछले दिनों बाल दिवस के उपलक्ष्य में हुई पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आज मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते रंगीन चार्ट पेपर पर पंडित नेहरू जी की पोस्टर बनाकर, कविताये लिखकर तथा उनके विचारों को सुंदर-सूंदर अक्षरों में लिखकर प्रदर्शित किया। अव्वल रहे विद्यार्थियों को कालेज प्रशासन ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसमें कक्षा तीन में काव्या, आद्रिका, अदिति, अरनव, नीलांश कक्षा चार में ट्रस्टी वार्ष्णेय, अर्पित कुमार कक्षा पाँच में तनिशा, काव्या शर्मा और कृतिका माहेश्वरी अव्वल रही। उप प्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने बच्चों के क्रियाकलाप को देखकर हर्ष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिता होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाएं उभर कर सामने आती है। इस मौके पर प्राइमरी प्रभारी अमित माहेश्वरी, सीमा वर्मा, प्रिंसी गुप्ता, राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा।