शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के प्रशिक्षण में बीईओ ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

IMG-20211114-WA0063
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

  सहसवान । ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई पर संचालित शिक्षकों के प्रथम फेरा के प्रशिक्षण में सहसवान के खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शिक्षकों से प्रशिक्षण को पूरे मनोयोग से प्राप्त करने व विद्यालय स्तर पर बच्चों में अनुपालन करने के निर्देश दिए।  जिला समन्वयक पी सी श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण करते हुए कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से शिक्षकों को इस प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किये जा रहे हैं जिसमे विषयगत आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की जानी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

 प्रशिक्षक एआरपी राजन यादव ,जमील अहमद,अजीत सिंह व अमित शर्मा ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए दो सदनों में पचास पचास प्रशिक्षणार्थिओं को दूसरे दिन गणित किट का प्रयोग,हिंदी व अंग्रेजी भाषा की कठिनाइयों व पर्यावरणीय अध्ययन की जानकारी देते हुए शारदा कार्यक्रम और आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन की जानकारी दी।तनुज मिश्रा द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से गतिविधि कराई गई।  इस प्रशिक्षण में सुखदा आर्य,प्रदीप चौहान,पारुल,सविता,पूजा,विपुल कंसल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights