बिल्सी। आज रविवार को नारी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला एसआई पूनम यादव ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गांव सिरासौल और बेहटा गुंसाई में चौपाल आयोजित में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरुक किया। उन्होने कहा कि वह निर्भीक होकर अपने जीवन को जीए। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन द्वारा महिला हेल्पलाइन समेत कई हेल्पलाइन जारी कर रखी है। उन पर वह अपनी शिकायत दर्ज कर लाभ उठा सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे देश का गौरव है। महिलाओं को किसी से डरना नहीं चाहिए। अगर कोई उन्हें परेशान करता है, तो वह तत्काल इन हेल्पलाइन पर कॉल कर सकती है। जिसमें उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा साथ ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। महिलाएं हमारे देश की शान है। महिलाएं अपने को किसी से कम नहीं समझे। उन्होने कहा कि आज महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी हो गया है। शिक्षित महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ राष्ट्र और समाज को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान प्रदान करती हैं। इस मौके पर गांव की कई महिलाएं मौजूद रही।