बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित यज्ञ मंदिर पर आज आर्य समाज का सप्ताहिक सत्संग के साथ यहां बाल दिवस मनाया गया। जिसमें आर्य संस्कारशाला के बच्चों द्वारा बाल दिवस के अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। वेद प्रचारक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। हम सब का दायित्व है कि बच्चे जहां शिक्षित हो, वही संस्कारित भी हो, तभी वह चरित्रवान होगें और राष्ट्र उन्नति करता है। बच्चों को चरित्रवान बनाने के लिए हर गांव, शहर में संस्कारशालाएँ होनी चाहिए। माता-पिता बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। निशा, मोना, अंजली, तानिया रानी, भावना, कौशिकी ने सुंदर भजन एवं कविताएं प्रस्तुत की। इस मौके पर राकेश आर्य, प्रगति, प्रज्ञा आर्य, धीरपाल सिंह, अगरपाल सिंह, साहब सिंह, मनोज कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।