उझानी में शोभा यात्रा में गूंजे जयकारे,मंदिर में चढ़ा छप्पन भोग

5b8738e5-fa84-4398-99e8-6d02c8a6717c
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।देवोत्थान एकादशी पर खाटू नरेश श्याम प्रभू की शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई।शोभा यात्रा में जुटे भक्तों ने निशान लहराते हुए जजपुरा मंदिर तक पदयात्रा की।दोपहर में मंदिर पहुंचे भक्तो ने श्याम बाबा के अनूठे श्रृंगार को निहारा,साथ ही छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

रविवार की सुबह श्याम प्रभू की निशान भव्य शोभा यात्रा कॉलेज रोड मित्तल भवन से से हवन-पूजन के बाद श्याम बाबा की झांकी की आरती कर प्रारंभ हुई।शोभा यात्रा नगर के रेलवे रोड,घंटाघर होती हुई बदायूं रोड,बाईपास,जिरौली जजपुरा स्थित मंदिर पर विसर्जित हुई।
खाटू नरेश श्याम प्रभू की शोभा यात्रा में महिला,पुरुष,बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।भक्तो ने शोभा यात्रा में शामिल होकर श्याम बाबा का गुणगान किया।वहीं महिलाएं भी भक्तो के साथ बाबा के निशान लहराते हुए निकली।शोभा यात्रा में जगह-जगह लोगों ने प्रसाद बांटा।शोभा यात्रा में शामिल भक्त करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जजपुरा स्थित खाटू नरेश के मंदिर पहुंचे।मंदिर पहुंचकर भक्तों ने मत्था टेका।आरती से पहले श्याम बाबा को आयोजको व भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया,साथ ही शोभायात्रा के निशान अर्पित किये गये,साथ ही मंदिर परिसर में श्याम प्रभू का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद गृहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


शोभायात्रा में अजय कुमार गुप्ता,सुभाष चन्द्र गुप्ता,सिदू गुप्ता,संजय माहेश्वरी,संजय मूदड़ा,नवल किशोर,सुषमा शर्मा,दर्शन धवन,अंशू शर्मा,वॉवी तुलस्यान,अंकुर तुलस्यान,अजय अग्रवाल उर्फ पप्पी,मुरली मनोहर सिंघल,मनीश गोयल,प्रदीप गोयल,अशोक कुमार सिंघल,संजय मित्तल सर्राफ समेत सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights