बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित हनुमान मूर्ति के निकट एक ई-रिक्शा और बाइक सवार की भिडंत हो गई। जिसमें मां-बेट गंभीर रुप घायल हो गए। जिनका नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के कोतवाली क्षेत्र के गांव अंबियापुर निवासी पुष्पेंद्र शाक्य और उनकी मां शारदा देवी बाइक से मुजरिया के लिए जा रहे थे। तभी नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग पर स्थित हनुमान मूर्ति के गली से तेज गति से एक ई-रिक्शा बाईपास की मुख्य सड़क पर आ गई। जिससे अंबियापुर की ओर से आ रहे पुष्पेंद्र की बाइक से तेज गति से भिड़ गई। जिससे मां-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में चल रही है। जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।