बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पर आज शनिवार को दातागंज तहसील में तैनात एवं बदायूं निवासी राजस्व कर्मी सौरभ सक्सेना पत्नी शिल्पी सक्सेना के साथ यहां पंहुचें। उन्होने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ठंड से बचने के लिए कंबल एवं मिठान का वितरित किए। उन्होने कहा कि वृध्दों की सेवा से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए लोगों को चाहिए वह अपने माता-पिता की ज्यादा से ज्यादा सेवा करें। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, पन्नालाल, डा.शिव गौड़, बबलू श्रीवास्तव, शेखर सक्सेना, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।