विप्र एकता मंच का कार्यकर्ता सम्मान समारोह हुआ
बदायूं।आज राष्ट्रीय विप्र एकता मंच जिला बदायूं की नवीन कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं परिचयात्मक बैठक बदायूं क्लब में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ शंखधार एवं जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने की थी। इस बैठक में मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ शंखधार ने सभी विप्र बन्धुओं को संगठित रहने को कहा। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि चुनाव के समय सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मण वोटों वोटरों को लुभाने के लिए चौराहों पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति लगते है जो ग़लत है क्योंकि भगवान परशुराम भगगवान विष्णु के छठे अवतार है, और भगवान की मूर्ति चौराहों पर नहीं अपितु शास्त्रों अनुसार मंदिरों में विधिवत लगने का नियम है ।
जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नीरज उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी संगठन से जुड़ा हो हमारे संगठन में ही उसका स्वागत एवं उनकी समस्याओं का निदान हेतु पुर्ण प्रयत्न किया जाएगा।
जिला प्रवक्ता कुलदीप अंगार जी ने कहा कि हमारा संगठन ब्राह्मणों की समस्या के निदान करने के लिए सदैव प्रयत्नशील एवं संघर्षशील रहा हैज़िले में किसी भी ब्राह्मण बन्धुओं को कोई समस्या हो तो संगठन से संपर्क करें संगठन उनकी समस्या का हल करने पूर्ण प्रयत्न करेगा।
बैठक में ज़िला टीम का विस्तार किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र उपाध्याय, दुष्यन्त शर्मा, बृजेश मिश्रा तथा जिला महामंत्री सुमित मिश्रा तथा जिला महासचिव गोपाल शर्मा , ओमचेतन उपाध्याय तथा जिला सचिव मुकेश शर्मा विमलेश शर्मा अरविंद शर्मा तथा जिला संगठन मंत्री नरेश शंखधार, संजीव मिश्रा बनाये गये साथ ही युवा मोर्चा टीम में जिलाध्यक्ष देवांश शर्मा तथा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शान्तनु ध्दुवे तथा उपाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, उदित शर्मा तथा जिला महासचिव शिवांश शर्मा, अछय पाठक तथा जिला सचिव सुमित मिश्रा एवं संजीव शर्मा बनाये गये जिनका नियुक्ति पत्र एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार उपाध्याय मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ शंखधार,उपाध्यक्ष धीरज उपाध्याय,जिला प्रवक्ता कुलदीप अंगार, समाजसेवी विपिन चंद्र शर्मा,उत्कर्ष मिश्रा गौरव शर्मा,मुकेश शर्मा,गोविंद शर्मा,देवेश शर्मा,सार्थक शर्मा अनुभव उपाध्याय,हरेंद्र उपाध्याय, शान्तनु व्दवे आदि मौजूद रहे।













































































