बिल्सी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एटा के आवागढ़ में आज 12 नवम्बर से आयोजित 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सहसवान, आर्यनगर, बिल्सी एवं बिसौली, मुंडिया धुरेकी के ऊर्जावान स्वयं सेवकों को प्रशिक्षण के लिए चंदन का तिलक लगाकर उनको विदा किया गया। ताकि वह अच्छी प्रकार से प्रशिक्षण को निर्वहन कर सकें। बताते है कि स्वयं सेवकों के गुणवत्ता सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हर वर्ष प्रशिक्षण लेते हैं। ब्रिज प्रान्त में इस बार संघ शिक्षा वर्ग (प्रथम वर्ष) चार स्थानों पर रहेगा। जिसमें एटा एवं बदायूँ विभाग का एक प्रशिक्षण वर्ग होगा। इस मौके पर जिला संघ चालक योगेश, रमेश, मयंक, रविप्रकाश, सतीश, वीरेंद्र, राजीव, संदीप, राजन, ओमबाबू महेश्वरी, अखिल, मुंडिया धुरेकी से राजेश राणा, बिसौली से शिवम, अजय, आकाश, विपुल आदि मौजूद रहें।