बिल्सी। नगर पालिका परिषद प्रशासन एवं कोतवाली पुलिस की अनदेखी के चलते नगर का अटल चौक इन दिनों कुछ दुकानदार अस्थाई अतिक्रमण कर रहे है। जिससे नगर की जनता काफी दुखी हैं। आएं दिन यहां अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों से झगड़ा होता रहता हैं। लोगों का कहना है कि नगर का अटल चौक यहां का सबसे अधिक भीड़ वाला इलाका है। यहां पर दुकानदारों से स्थाई रुप से अतिक्रमण कर रखा हैं। जिससे यहां पर आएं दिन जाम लग जाता हैं। अक्सर दुकानदारों सामान रखने को लेकर झगड़ा होता रहता हैं। नगर के लोगों ने इस संबंध में तमाम नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन को अवगत कराया हैं मगर किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया हैं। जिससे दुकानदारों के हौसंले बुलंद बने हुए है।