बदायूं में विरोधियों पर जमकर बरसे : योगी आदित्यनाथ
बदायूं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले की सहसवान विधानसभा में मंगलवार को सभा संबोधित करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आते ही दंगों की शुरुआत हुई। सपा सरकार ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया जबकि हमारी सरकार ने आतंकियों और अपराधियों को उनके उचित स्थान पर पहुंचाया। योगी ने कहा कि, पिछली सरकार में नौकरी निकलती थी तो एक परिवार के सारे सदस्य वसूली को निकल पड़ते थे। हमारी सरकार ने बिना किसी भ्रष्टाचार के 4.5 लाख नौजवानों को नियुक्ति दी। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद गरीबों, महिलाओं, नौजवानों, किसानों के लिये कुछ नहीं किया पिछली सरकारें आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती थीं, दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था लेकिन हमारी सरकार में आतंकवादियों को उनके लोक में पहुंचाने का कार्य होता है।


पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति क्या थी कोई पर्व या त्योहार शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न नहीं हो सकता था। अराजकता चरम पर थी और पूरे प्रदेश के अंदर बेटियां और बहनें अपने आपको असुरक्षित महसूस करती थी योगी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में बदले उत्तर प्रदेश में सभी त्योहार शांतिपूर्वक और उल्लास से मनाये गये। योगी ने कहा कि वहीं 2017 के पहले भले ही कोरोना वायरस नहीं था लेकिन जब पर्व और त्योहार आते थे तो कर्फ्यू के कारण हमारी आस्था पर कुठाराघात होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई उन दंगाइयों के खिलाफ आवाज उठाता तो झूठे मुकदमों में उसे फंसाकर प्रताड़ित किया जाता था

।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराध और अपराधियों के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की जिस नीति से कार्य आरंभ किया है, आज उसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ दंगा मुक्त प्रदेश, अपराध मुक्त प्रदेश के रूप में देश के सामने आया है,
सीएम योगी ने कहा कि सरकार 2017 में आयी तो सबसे पहला काम बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘एंटी रोमियों स्क्वाड’ का गठन हर जनपद में मिशन शक्ति का एक अभियान चलाया । उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारी पहचान है, जिस अयोध्या में लोग जाने से घबराते थे, कुछ लोग तो कहते थे कि राम हुये ही नहीं, कृष्ण हुये ही नहीं, इसमें संदेह करते थे। अयोध्या में जब राममंदिर की बात करते थे तो प्रश्न खड़े करते थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने जब अयोध्या में दीपावली उत्सव का आयोजन किया तो पूरी दुनिया उसे देखा। अयोध्या की दीपावली ने पूरी दुनिया और देश को आकर्षित किया है।



केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता जिला प्रभारी राकेश मिश्रा प्रदेश मंत्री डीपी भारती विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक धर्मेंद्र शाक्य विधायक आरके शर्मा विधायक कुशाग्र सागर विधायक अजीत यादव उपस्थित रहे।
अन्य स्वागत में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर एस पाल चेयरमैन दीपमाला गोयल आकाश वर्मा अनुज वार्ष्णेय पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव पूर्व विधायक राजेश यादव डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर डीसीडीएस चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह धीरज सक्सेना डीके भारद्वाज सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश सुभाष चन्द्र गुप्ता साहब सिंह राजपूत प्रदीप चौधरी अबढर शर्मा पीयूष माहेश्वरी अनुराग दीक्षित सुभाष गौड़ मनीष माहेश्वरी अनुज माहेश्वरी सचिन शर्मा सौरभ माहेश्वरी ताराचंद कश्यप देवसिंह यादव संजीव पहलवान महेश शर्मा दीपक यादव संदीप चौहान वीरेन्द्र सिंह यादव गोविंद पाठक अमिता उपाध्याय केशव चौहान हाजी सलीम महिपाल सागर समेत तमाम कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।













































































