बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव पिंडौल के निकट आज रविवार की सुबह दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई। जिसमें थाना उघैती में तैनात होमगार्ड समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि होमगार्ड रामप्रकाश यादव गांव उघैती में आज हुई मारपीट के झगड़े घायल हुए आरिफ पुत्र सईद को लेकर वह मेडीकल कराने के लिए बिल्सी सीएचसी को बाइक से जा रहा था। तभी बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित गांव पिंडौल के निकट उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे होमगार्ड रामप्रकाश गंभीर रुप से घायल हो गया जबकि आरिफ को मामूली चोट आई है। सीएचसी के चिकित्सकों ने घायलों की प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।