निर्वाचक नामावलियों में सुधार हेतु विशेष अभियान दिवस पर पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण/बैठक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
बदायूं।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01-01-2022 के आधार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम दिनांक 01-11-2021 से चल रहा है। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 07-11-2021 को विशेष अभियान तिथि पर जनपद के समस्त मतदान केन्द्रों पर बूथ लेवल आफिसर (बी0एल0ओ0) द्वारा प्रातः 10-00 बजे से सायं 4-00 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित करने हेतु प्रारूप-6 में दावे एवं नाम अपमार्जन हेतु प्रारूप-7 में आपत्तियां प्राप्त किये गये।


उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी उप जिलाधिकारी/तहसीलदार (ईआरओ एवं एईआरओ) द्वारा तथा अतिरिक्त एईआरओ द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसके अंतर्गत मतदेय स्थलों पर बीएलओ की उपस्थिति एवं उनके पास निर्वाचक नामावली एवं पर्याप्त संख्या में आवश्यक फार्म-6,7,8 की उपलब्धता तथा मतदाताओं द्वारा जमा किये गये फार्मों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) बदायूँ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, बदायूँ द्वारा भी 113-सहसवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र पन्नालाल इन्टर कालेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ एवं संबंधित सुपरवाइजर्स मतदान केन्द्र पर उपस्थित पाये गये तथा अन्य व्यवस्थाएं भी सही पाई गई। उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मतदान क्षेत्र के अन्तर्गत दिनांक 01-01-2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी अर्ह व्यक्तियों के फार्म-6 भरवाये जायें तथा कोई अर्ह व्यक्ति छूटने न पाये। मृतक एवं शिफ्टेड व डबल मतदाताओं का नियमानुसार नाम अपमार्जित करने हेतु फार्म-7 भरवाये जायें। इसके साथ ही 18-19 आयु वर्ग के युवाओं एवं महिलाओं के नाम सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।













































































