उझानी में डेंगू,वायरल,बुखार से मौतें होने के बाद भी नहीं हो रही फागिंग,बढ़ रहा मच्छरो का प्रकोप

Mosquito-1492445225_835x547
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर व गांवों में डेंगू, वायरल,बुखार से लगातार मौतें होने के बाद भी नगर पालिका परिषद मच्छरो के लगातार बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिये न तो नगर में फागिंग करा रही है और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करा रही है।जिससे नगर व गांव में तेजी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।और लोग बीमार पड़ते जा रहे हैं।फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न होने से लोगों में गुस्सा पनप रहा है।वहीं मच्छरों के काटने से लोगों में मलेरिया,टाइफाइड,बुखार फैलता जा रहा है।जबकि नगर पालिका परिषद में हर वर्ष लाखों रूपये की कीटनाशक दवायें छिड़काव के लिये आती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इन दिनों नगर का कोई भी मौहल्ला डेंगू,वायरल,बुखार से अछूता नहीं है।घर-घर में लोग बुखार से बीमार पड़ते जा रहे हैं।वहीं नगर में लगातार मच्छरों का प्रकोप दिन व दिन बढ़ता जा रहा है।नालियां जगह-जगह चोक पड़ी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं।मच्छरो से लगातार डेंगू,वायरल,बुखार फैल रहा है।फिर भी नगर पालिका परिषद नगर के मौहल्लों में फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराना उचित नहीं समझ रही है।अगर नगर पालिका ने जल्द ही फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं कराया तो और बीमारी फैलने का अंदेशा है।नगर के मौहल्ला गंज शहीदां निवासी बिदरीस,इल्यास,ज्याउद्दीन आदि लोगों ने बताया कि हर घर में लोग बीमार हैं और नगर में डेंगू,वायरल,बुखार पूरी तरह अपने पैर पसार चुका है।इसके बाबजूद भी नगर पालिका परिषद ने आज तक मौहल्ले में फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने की जहमत नहीं उठाई है जबकि गांव व नगर में डेंगू,वायरल,बुखार से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।फिर भी नगर पालिका परिषद आखिर फागिंग व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं करा रही है यह अपने आप में एक सवाल है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights