पार्टी की सदस्यता दिलाना हर नेता का और पार्टी का बुनियादी काम है:शफी अहमद

689ce558-83ff-4aeb-9068-e0b79ff59b4e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र के मकरंदपुर, सैदपुर बदायूं विधानसभा क्षेत्र आरिफपुर नवादा, हुसैनपुर करोतिया कांग्रेसी नेता एवं शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बाबू चौधरी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष बफ़ाती मियाँ के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया गया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव बाबू चौधरी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता इस काम को बखूबी निभा रहे है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग ने कई स्थानीय लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने ने अभियान में शामिल सभी स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को आयोजन सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। अब आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा पार्टी की सदस्यता दिलाना हर नेता का और पार्टी का बुनियादी काम है।

जो लोग चाहते हैं कि कांग्रेस सत्ता में वापसी करे और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करे, वे सदस्य जरूर बनें श्री शफी अहमद उपस्थित ग्रामवासियों को कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जुटना होगा। कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता के सहयोग से यह संभव होगा। उन्होंने कहा केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार एवम प्रदेश की योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आमजनता काफी त्रस्त है।

निवर्तमान उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस बदायूं एराज चौधरी, विचार विभाग के चेयरमैन रफत अली खान, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव महानन्दपाल ने कांग्रेस सदस्यता फॉर्म पर लिखी घोषणाओं को पढ़कर बताया जिनमे उन्होंने बताया कांग्रेस का सदस्यता शुल्क मात्र 5 रुपये है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights