बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में आज शनिवार की दोपहर खाना पकाने के लिए छत पर पड़ी लकड़ियों को लेने गई एक महिला को बंदरो ने दौड़ा दिया। जिससे वह नीचे गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे सरकारी अस्पताल ले गए है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव अहमदनगर असौली निवासी इस्लाम शेख की पत्नी शजीला बेगम आज दोपहर खाना पकाने के लिए छत पर पड़ी लकड़ियों को लेने के लिए गई। तभी छत पर बंदरों के झुंड के आने से शजीदा घबरा गई और आनन-फानन में जीने की ओर भागी। तभी उसका पैर फिसल गया और वह जीने की सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे आई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए नगर के सीएचसी पर लेकर आएं। जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। बताते हैं कि गांव में इन दिनों खूंखार बंदरों का काफी आतंक बढ़ गया है। जो आए दिन बच्चों एवं महिलाओं पर हमला बोल देते हैं।