बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति से की लूट

c3c9be6b-cd45-434f-80c3-929ebd7a0d43
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी-कछला मार्ग पर एक गांव के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को लूट कर फरार हो गये।लुटे बाइक सवार दंपति ने कछला पुलिस को घटना की तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

थाना क्षेत्र के बिल्सी-कछला मार्ग पर 3 नवम्बर की रात दस व ग्यारह बजे के बीच जनपद हाथरस के ग्राम बेदामई निवासी मनोज अपनी पत्नी राधिका को बाइक से लेकर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव जरसेनी अपनी ससुराल जा रहा था।ससुराल में उसकी साली की हालत खराब थी।तो मनोज अपनी पत्नी के साथ बाइक द्वारा उसको देखने जा रहा था।मनोज जैसे ही अल्लीपुर मढैय्या वितरोई तिराहे से निकल कर बिल्सी रोड पर गांव कुलुआढेर के करीब पहुंचा तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए उनकी बाइक को रोक लिया।बाइक रोक कर बदमाशों ने मनोज की पत्नी राधा से सोने के कुंडल, चाँदी की पायजेव, दो मोबाइल, चालीस हजार की नकदी को लूट लिया।लूट कर रहे बदमाशों का जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने दम्पंति की बेरहमी से पिटाई कर दी।बदमाशों द्वारा लुटे दम्पंति ने कछला पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची,लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गये। कछला पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार से पूछा गया तो उन्होने बताया कि लूटे गए मोबाइलों को सर्विलायंस पर लगवा दिया गया है। जानकारी मिलने पर बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जायेगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights