शहरवासियों की चाहत पर यहां बिक रही सोने की मिठाई, एक किलो की कीमत 30 हजार रुपये

download (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। ताज नगरी आगरा में अबकी बार दीपावली पर 30 हजार रुपये  किलो बिकने वाली सोने की मिठाई का जबरदस्त क्रेज है. सोने के वर्क वाली मिठाई ताज नगरी में पहली बार बाजार में आई है. इसकी कीमत तीस हजार रुपये प्रति किलो है. एक पीस की कीमत 600 रुपये है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बाजार में आते ही सोने वाली मिठाई घर-घर चर्चा का विषय बन गई है. सोने वाली मिठाई में केसर का पेस्ट और सोने का वर्क लगा है. ड्राई फ्रूट, केसर और सोने के वर्क से बनी मिठाई के दो प्रारूप बाजार में उपलब्ध हैं. सोने का पेड़ा और सोने के कलश के रूप में यह मिठाई उपलब्ध है

तीस हजार रुपये किलो वाली इस अनोखी मिठाई को बनाने वाले ने कहा कि शहरवासियों की चाहत थी कि हम कुछ नया करें. इसलिए हमने इस बार सोने वाली मिठाई बनाई है. इस दिवाली ताजनगरी के लोग बड़े खुशी-खुशी सोने की मिठाइयों को खरीद कर अपने घर ले जा रहे हैं.

सोने की मिठाई बना कर ताज नगरी में नया प्रयोग करने वाले ब्रज रसायनम प्रतिष्ठान के संचालक उमेश कुमार गुप्ता का कहना है कि हर बार दीपावली पर उपभोक्ता कुछ नया चाहते हैं. उपभोक्ताओं की ख्वाहिशों को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार सोने के वर्क वाली मिठाईयां तैयार की.

दिवाली के कुछ रोज पहले जैसे ही या मिठाई बाजार में आई तत्काल बिक गई. ग्राहकों में सोने वाली मिठाई का जबरदस्त क्रेज देखकर हम लोगों ने फिर इसे हर दिन बनाना शुरू कर दिया.

उमेश गुप्ता कहते हैं कि उनके फतेहाबाद रोड प्रतिष्ठान और नेहरू नगर प्रतिष्ठान पर सोने वाली मिठाई को खरीदने वाले बड़ी संख्या में आ रहे हैं. उमेश गुप्ता को इस बात की खुशी है कि उन्होंने जो नया प्रयोग दीपावली पर किया वह बेहद सफल रहा. ग्राहकों को सोने के मिश्रण से बने पेड़े और कलश खूब भा रहे हैं. 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights