बिल्सी। आज दीपावली के उपलक्ष्य में नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज दीप महोत्सव मनाया गया। यहां हुई रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने लक्ष्मी जी एवं गणेश जी का मनमोहक रूप धारण किया। निर्णायक मण्डल द्वारा प्राइमरी वर्ग में टोली संख्या पांच को प्रथम तथा टोली संख्या चार और एक को द्वितीय तथा टोली संख्या दो और तीन को तृतीय स्थान दिया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग टोली संख्नया छह को प्रथम, टोली संख्या 11 को द्वितीय तथा टोली चार को तृतीय स्थान व सीनियर वर्ग में टोली छह को प्रथम, टोली दो एवं नौ को द्वितीय स्थान तथा टोली 10 को तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, ममता वार्ष्णेय, नैना वार्ष्णेय, मालती वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, कामिनी वार्ष्णेय, दीपाली सक्सेना, सीमा रानी, गीता रानी, अमित माहेश्वरी, शालिनी सक्सेना आदि मौजूद रहे। महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दीप सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सात के बच्चे प्रथम, कक्षा छह के बच्चे द्वितीय एवं कक्षा आठ के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। इंटर क्लास के बच्चे सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुटमा देवी, अनीता सोमानी, रेखा कुमारी, मोहिनी आलोक सक्सेना, नरेश चंद्र,ध्रुबराज सिंह, अभिषेक माहेश्वरी, निर्दोष शर्मा, रजनेश, सतीश चंद्र, सुमन आदि मौजूद रहे। इधर नगर के आदर्श जनकल्याण मनोकामना स्कूल, शिशु शिक्षा सदन स्कूल, जेपी जैन स्कूल, एसएम पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने रंगोली सजाई।