भगवान श्री राम के स्वागत में अयोध्या में होंगे बदायूँ के दीप रोशन

IMG_1148
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow



बदायूं।अयोध्या के दीपोत्सव को भव्यता देने में बदायूँ के 5185 दीप शामिल होंगे। जनपद की समस्त 1037 ग्राम पंचायतों से पांच-पांच मिट्टी के दीप अयोध्या के दीपोत्सव को रोशन करेंगे। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने जिलाधिकारी दीपा रंजन व मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज व अन्य अधिकारियों के साथ दीपों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


दीपावली पर्व पर अयोध्या के दीपोत्सव को बदायूँ के प्रत्येक गांव से पांच-पांच दीप रोशन करेंगे। भगवान श्री राम के स्वागत में अयोध्या में मनाए जा रहे भव्य दीपोत्सव में जनपद बदायूँ के प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच-पांच माटी के दीपक बनाकर अयोध्या भेजे जा रहे हैं। डीएम के मार्गदर्शन पर प्रत्येक गांव के प्रधानों व ग्राम सचिवों से सभी ग्राम पंचायतों से पांच-पांच माटी के दीपक जिला मुख्यालय बनवाकर मंगवाए। 15 ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों से संकलित कराने के बाद 5185 माटी के दीपकों को मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया, जिसे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से वाहन द्वारा रवाना किया गया। नगर विकास राज्यमंत्री ने कहा कि त्रेतायुग में 14 वर्ष के वनवास के दौरान अधर्म, अत्याचार व अन्याय को पूरी तरह समाप्त करने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में पूरे देश में दीपावली का पर्व मनाया जाता है। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से रामराज की शुरुआत हुई थी। भगवान श्रीराम के स्वागत में जनपद बदायूँ के सभी ग्रामों से दीपों को भेजा जा रहा हैं, जो भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या को अपने प्रकाश से जगमग करेंगे।
डीएम ने बताया कि जनपद बदायूँ भी अयोध्या दीपोत्सव से पूर्ण रूप से उत्साहित है। इस भावना को व्यक्त करने के लिए सभी 1037 गांवों से माटी के दीप दीपोत्सव में प्रज्जवलित करने के लिए अयोध्या भेजे गए हैं। बदायूँ सांस्कृतिक एवं भावनात्मक रूप से अयोध्या से जुड़ा है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी चन्द्र शेखर, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights