मदर एथीना स्कूल के दिव्याँश अग्रवाल ने बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की

1. DIVYANSH AGARWAL 95.8%

????????????????????????????????????

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल सदा से ही समाज के हित में अपने सर्वोत्तम योगदान के लिए जाना जाता रहा है। उसने सदा ही देश एवं समाज के लिए कार्य करने वाले महान नागरिकों को हीरे की भाँति तराशकर संसार के समक्ष लाकर रखा है। हाल ही में हुई बोर्ड परीक्षा में सी0बी0एस0ई0 नेशनल टॉपर देने का ऐतिहासिक परिणाम सर्वविदित है। इसी क्रम में सत्र 2020-21 की इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में दिव्याँश अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक तथा सत्र 2018-19 में हाईस्कूल में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोनों ही बार विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का कीर्तिमान बढ़ाया था। दिव्याँश ने अब नीट की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही केवल विद्यालयी शिक्षा तथा बिना किसी कोचिंग के अपने अथक् परिश्रम के माध्यम से 614 अंक प्राप्त कर तथा 13468वीं रैंक पाकर नया कीर्तिमान रचते हुए परिवार, विद्यालय तथा देश एवं समाज का नाम रोशन किया है। दिव्याँश की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पवित्रा यादव ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे और उसके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने दिव्याँश अग्रवाल को उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हुए उसके परिवार को इस गौरवमयी पल के लिए बधाई दी है तथा उन्होंने यह भी बताया कि हम जिले की एक जिम्मेदार शैक्षणिक संस्था के रूप में मोतियों से भरी गागर में से एक-एक मोती को चुनकर उसे सँवारकर एक ऐसी माला को बनाने हेतु प्रयासरत रहते हैं जो कि समाज की, देश एवं संसार में विजय श्री के माल्यार्पण का कारण बनें और उसकी पताका सर्वश्रेष्ठ शिखर पर लहराने का माध्यम बने।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights