सहसवान। फैमिली हॉस्पिटल द्वारा नगर व देहात क्षेत्रों मे लगातार दर्जनो निशुल्क केंपो का आयोजन कर गरीब असहाय मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की रही हैं । आज के युग मे गरीब असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य, पर मौजूदा दौर में सेवा और जिम्मेदारी के बजाय चिकित्सा जगत व्यवसाय बनकर रह गया है। नगर मे स्थित फैमिली हॉस्पिटल मे तेनात डॉ0 अरविंद पूरी[एमबीबीएस,जीएसवीएम ] कैम्प के माध्यम से गरीब असहाय लोगो का उपचार निःशुल्क कर रहे है ।जो बहुत सरहनीय कार्य है लेकिन आज के इस युग मे डाक्टरी का पेशा जहां सेवा भाव कम और पैसा कमाने का जरिया ज्यादा बना हुआ है डॉ0 अरविंद पूरी के निर्देशन मे फॅमिली हॉस्पिटल के डाक्टर और स्टाफ कैम्पो का आयोजन कर गरीब असहाय मरीजों की निःशुल्क सेवा कर रहे । फैमिली हॉस्पिटल जगह जगह कैम्पो का आयोजन कर कैम्प में समस्त प्रकार की बीमारियों का उपचार व जांचे निशुल्क की जा रही है । इसके अलावा आधूनिक सुविधायों से लेस है । फैमिली हॉस्पिटल मे हर तरह की बीमारियों का इलाज कुशल डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है । डा0 अरविंद पूरी ने बताया कि हमारे यहाँ हर प्रकार के आपरेशन कुशल चिकित्सकों द्वारा किफ़ायती दामो मे किए जाते हैं जिसमे गरीबों का विशेष ध्यान रखा जाता है ।