योगी सरकार अब छोटे शहरों और कस्बों में उपलब्ध कराएगी लॉन या वैंक्वेट हॉल

cm-yogi-adityanath_1511528673
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ।योगी सरकार नई योजना के तहत छोटे शहरों या कस्बों यानी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अब अपने बच्चों की शादी के लिए महंगे बैंक्वेट हॉल बुक करने के लिए भारी भरकम रकम नहीं देनी होगी. आयोजनों के लिए लॉन या वैंक्वेट हॉल उनके घर के आसपास ही कम किराए पर इसे उपलब्ध कराएगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर विकास विभाग इसके लिए जरूरत के आधार पर शादी-विवाह घर बनवाने जा रहा है. इस नई योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में टोकन मनी के रूप में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने पहले कार्यकाल के आखिरी बजट में सरकार इसके लिए अनुदान की घोषणा करने वाली है. सरकार 18 फ़रवरी को अपना बजट पेश करेगी जिसके तहत  होगी। इसके अलावा सरकार इस बार साढ़े पांच लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर सकती है.

जानकारी के मुताबिकबड़े शहरों में नगर निगमों ने अपने बजट से शादी-विवाह घर, कल्याण मंडप या फिर कम्यूनिटी हॉल बनवा रखे हैं. लेकिन छोटे शहरों खासकर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में ऐसी व्यवस्था नहीं है. ऐसे में अब नगर पालिका और नगर पंचायत में भी इसकी सुविधा लोगों को मिलेगी. पिछले दिनों नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में बजट में नई योजनाओं को लेकर बैठक हुई थी. इसमें छोटे शहरों के लिए शादी-विवाह घर बनवाने के लिए बजटीय व्यवस्था पर सहमति बनी है. इसके आधार पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया है. प्रस्ताव के मुताबिक शादी-विवाह घर निकाय की जमीनों पर बनवाए जाएंगे. इसमें कुछ कमरों के साथ लॉन बनाया जाएगा, जिसे कम कीमत पर किराए पर दिया जाएगा, नगर विकास मंत्री का मानना है कि इस योजना के आने के बाद लोगों को किसी भी तरह के आयोजन के लिए सस्ते में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

गौरतलब है कि योगी सरकार अपने इस कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने की तैयारी में जुटी है. 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार अपना बजट प्रस्तुत कर सकती है. वित्त विभाग बजट को अंतिम रूप देने में जुटा है. बजट के सम्बंध में विभागों के साथ लगतार बैठकें जारी हैं. बजट में अयोध्या पर खास फोकस दिखने की उम्मीद जताई जा रही है. अयोध्या के चौतरफा विकास के लिए सरकार कई मदों में अच्छी खासी धनराशिआवंटित कर सकती है. वर्ष 2021-22 के लिए तैयार किये जा रहे इस बजट का आकार करीब 5.75 लाख करोड़ का होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights