बिना फास्टैग वाले वाहनों को राहत, 16 फरवरी से सभी टोल प्लाजा में अनिवार्य करने का लिया फैसला

03_05_2017-toll-plaza
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।  वाहनों को केंद्र सरकार ने राहत दी 16 फरवरी से सभी टोल प्लाजा में फास्टैग अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है, यानी कैश लेना बंद कर दी जाएंगी. केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि एनएचआई के टोल प्लाजा में कैशलेन 15 फरवरी तक ही रहेंगे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही सरकार बगैर फास्टैग वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती बरतने की भी तैयारी कर रही है, जिससे सभी फोर वाहनों में फास्टैग लग जाए. सरकार ने इससे पूर्व टोल नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में 1 जनवरी से कैश लेन खत्म करने का फैसला लिया था, लेकिन लोगों की होने वाली परेशानी को ध्यान रखते हुए यह डेट 15 फरवरी कर दी गई है.

इन वाहनों के लिए अनिवार्य होगा फास्टैग
टू-व्हीलर को छोड़कर कार, बस, ट्रक या अन्य प्रकार के निजी और कॉमर्शियल वाहनों को टोल प्लाजा से गुजरते समय फास्टैग अनिवार्य रूप से लगवाना होगा. गाड़ी मालिकों के पास फास्टैग खरीदने के कई विकल्प मौजूद हैं. इसे देशभर में नेशनल हाईवे के किसी भी टोल प्लाजा से खरीदा जा सकता है. इसके लिए आपको अपने वाहन की आरसी दिखानी होगी. इसके अलावा फास्टैग बैंकों, एमेजॉन, पेटीएम, एयरटेल पेमेंट बैंक आदि से खरीद सकते हैं. बैंकों में एसबीआई एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक से आप फास्टैग खरीद सकते हैं.

कितनी है फास्टैग की कीमत?
इसकी कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है कि आप इसे कहां से खरीद रहे हैं. हर बैंक की फास्टैग की फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर अलग पॉलिसी है. आप कार के लिए पेटीएम से फास्टैग 5 सौ रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें 250 रुपये रिफंडेवल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 150 रुपये मिनिमम बैलेंस मिलेगा. वहीं, अगर आप इसे आईसीआईसीआई बैंक से खरीदते हैं तो इसके लिए आपको फीस के रूप में करीब एक सौ रुपये और दो सौ रुपये डिपॉजिट अमाउंट देना होगा. इसमे 2 सौ रुपये का बैलेंस रखना होगा.

कैसे रिचार्ज कर सकते हैं फास्टैग
इसको रिचार्ज करने के दो तरीके हैं. पहला तरीका है जिस बैंक से आप फास्टैग खरीद रहे हैं, उसके द्वारा बनाए गए फास्टैग वॉलेट को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लें और इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से उसे रिचार्ज करें. दूसरा तरीका यह है कि आप इसे पेटीएम, फोनपे जैसे मोबाइल वॉलेट से रिचार्ज कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमेजन पे और गूगल पे से भी रिचार्ज कर सकते हैं.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights