उझानी में नालियां चोक होने से घरों में घुसा पानी,लगे गंदगी के अम्बार

f1dfd58a-b7eb-4980-9a41-62f3f281cfd7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।मामूली बरसात होने के बाद नगर में साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।बरसात से लोगों के घरों में पानी घुस गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ व जलभराव नजर आया।जलभराव व कीचड़ से लोग परेशान दिखे।नगर की नालियां फ्लो ओवर होने से गंदगी निकलकर सङको पर आ गई और गंदा पानी घरों में घुस गया।जिससे नगर के लोग खासा परेशान हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की दोपहर नगर में मामूली बरसात होने से नगर के मौहल्ला गंज शहीदां की नालियां चोक होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गई।कीचड़ में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।नालियां फ्लो ओवर होने से सड़क के किनारे बने मकानों के सामने नालियों का मलवा जमा हो गया।नालियां चोक होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर जगह-जगह भर गया।जिससे बाजार के फुटपाथ पर नालियों से निकलकर मलवा जमा हो गया।वहीं मौहल्ला नझियाई में धार्मिक स्थल के पास नालियों का पानी फ्लो ओवर होकर जमा हो गया।जिससे पूजा-अर्चना करने वालों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ा।वहीं घरों के बाहर जमा पानी व नालियों को लोग साफ करते दिखे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights