लखीमपुर खीरी में बवाल,BJP नेता की गाड़ी ने किसानों को रौंदा, कार में आगजनी-तोड़फोड़
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलिपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया। यह किसान मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे. हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया है। मौके पर तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई है.।इस दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले किसानों की गाड़ियों को रौंद दिया गया।
रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी को 117 करोड़ की सौगात देने आए थे। इस दौरान उन्होंने 165 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद डिप्टी सीएम केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव की ओर रवाना हो गए। बताते हैं कि इस रोड पर पहले से भारी संख्या में किसान मौजूद थे। सड़क पर मौजूद किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इस बीच भाजपा का झंडा लगी गाड़ियों ने कुछ किसानों को कुचला गया,जिससे किसान बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते देख अन्य किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद किसानों ने बवाल काट दिया। नाराज किसान ने भाजपा नेताओं को गाड़ियों से निकालकर जमकर पीटा और उनकी दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। किसानों का गुस्सा इस पर शांत नहीं हुआ तो उन्होंने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित किसानों को देखकर डिप्टी सीएम रास्ते से ही वापस लौट गए। इधर बवाल की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को गन्ने के खेत में खदेड़ दिया। हालांकि हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है।
जबकि तीन लोगों के मौत की खबर है। लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का काफिला वापस हो गया है। बवाल की सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स मौके पर मौजूद है। इस बारे में अभी तक कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है फिलहाल तिकुनिया में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी कैंप मौजूद है।लखनऊ से कमिश्नर एवं आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।













































































