गांधी जी एवं शास्त्री जी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

01974237-c638-478b-8455-553029da9071
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आज 2 अक्टूबर को स्व लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधान मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रपिता स्व महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मालार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों का आज जन्मदिन है यह वह महान हस्ती हैं जिन्हें देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान महान हस्ती के नाम से जाने जाते है महात्मा गांधी जी ने अपना जीवन मानवता के लिए समर्पित किया उन्होंने आजादी की लड़ाई के साथ-साथ देश को उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उनके जन्मदिन को पूरी दुनिया सत्य अहिंसा दिवस के रूप में मनाती है उन्होंने कहा कि नेशनल मंडेला से लेकर मार्टिन लूथर किंग गांधी के मुरीद थे मगर हमारे ही देश में गांधी से नफरत करने वाले भी ऐसे वायरस हैं जिनको गांधी से बड़ी समस्या है गांधी की हत्या करने के बाद भी यह शांत नहीं हुए और उनके बारे में तरह-तरह का दुष्प्रचार करते रहते हैंऔर आज भी हिंदुस्तान के भाईचारे को खत्म करना चाहते हैं इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, जिला महासचिव राम रत्न पटेल, जिला महासचिव बाबू चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के पहले ऐसे नेता रहे हैं जो दुनिया के 84 देशों में उनकी प्रतिमाएं लगी हुई है दुश्मन देश पाकिस्तान और चीन में भी मूर्तियां स्थापित हैं।

विचार विभाग चेयरमैन रफत अली खान ने कहा कि ब्रिटेन मैंउनके नाम डाक टिकट जारी है यह वहीं ब्रिटेन है जिससे भारत ने महात्मा गांधी की अगुवाई में देश की आजादी हासिल की थी दुनिया के अलग-अलग देशों में 84 सड़कों के नाम और 53 मुख्य मार्ग गांधीजी के नाम पर हैं गांधी जी ऐसे संत थे जिन्होंने पूरे जीवन भर भारत को आजादी दिलाने में कष्ट सहे मगर उन्होंने कोई राजनीतिक पद नहीं लिया इसीलिए आजादी की लड़ाई में उनके नेतृत्व पर कोई सवाल नहीं उठा पाया क्योंकि उनके 9000 करोड़ का विमान नहीं चाहिए था और न 1000000 का सूट न दो हजार करोड़ का बंगला उनको सिर्फ देश की जनता से मोहब्बत थी देश को आजाद देखना उनका सपना था जो उन्होंने पूरा किया संचालन जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रजी ने किया इस अवसर पर अमन खान, राज यादव, एराज चौधरी, बृजपाल, हरीश कश्यप, राजेश, आकाश पटेल, शफी अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights