राष्ट्रपिता व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई
उझानी।नगर के सहकारी क्रय-विक्रय समिति पर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर तिरंगा फहराकर माल्यार्पण किया।माल्यार्पण के बाद नगर के सब्जी मंडी स्थित अम्बेडकर पार्क व घन्टाघर चौराहा पर स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति किशनचन्द्र शर्मा,समिति सचिव रावेंद्र शर्मा,राहुल शंखधार,शंकर रूद्र गुप्ता,रानी सिंह,सुमन,मोहित राज शर्मा उर्फ मोनू,रोहन शर्मा,विवेक शर्मा,प्रशांत वाष्णेय,राजीव गोयल,पवन,राजेंद्र,गौरव कल्याण समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।नगर के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानो में तिरंगा फहराकर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को याद किया गया ।इस मौके पर उझानी नगर पालिका परिषद ने स्वछता अभियान के साथ जगह-जगह साफ-सफाई कर चूना डलबाकर पथ प्रदर्शन किया।कोतवाली परिसर में सी.ओ गजेंद्र सिंह श्रोत्रिय के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रपिता को सलामी दी गई।वही नगर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में नगर पालिका परिसर में तिरंगा फहराया गया।साथ ही नगर पालिका कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधीक्षक सनोज मिश्रा ने स्टाफ़ के साथ मिलकर ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया ।

नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज,पंजाबी कॉलोनी स्थित भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज,विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,अब्दुल्लागंज ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज, अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज व
सभी सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालयों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालकर उनके द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख किया गया।
क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज में ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जिसमे देशभक्ति के नाटक,कविताएं,सांस्कृतिक नृत्य किए गए। जिसने सबका मन मोह लिया।













































































