पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा – राकेश मिश्रा

f50af9fc-493f-4310-b244-f7ec2725bd43
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।भाजपा कार्यालय पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के सभी प्रकोष्ठ और विभाग के जिला संयोजक, सह- संयोजक उपस्थित रहे।गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा राकेश मिश्रा ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को आजाद भारत बनाने के लिए 20 लाख करोड रुपए का राहत पैकेज की घोषणा की है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की। गरीब, श्रमिक, एवं किसानों के जनकल्याण के लिए किसानों की आय दोगुनी करने के लिए घोषणाएं की हैं। आत्मनिर्भर अभियान का लक्ष्य भारत को चिकित्सा, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लास्टिक, खिलौने, कृषि जैसे क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे भारत न सिर्फ विभिन्न देशों में आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि बड़े स्तर पर निर्यात भी करने में सक्षम हो।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि गोष्ठी में आए भाजपा के सभी प्रकोष्ठ और विभाग के जिला संयोजक एवं सह संयोजक को नए दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि प्रकोष्ठ का प्रत्येक मंडल स्तर पर शीघ्रता से गठन कर लें।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कल 2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम के तहत अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें भाजपा की बूथ समिति प्रत्येक बूथ पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जायेगी। भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर ग्रामवासियों को लॉकर फॉर वोकल पर चर्चा, खादी का उपयोग को बढ़ावा देना एवं गांव में साफ सफाई और तालाबों की सफाई आदि पर व्यापक अभियान चलाएंगे।

भाजपा महिला मोर्चा कल वैक्सीनेशन को लेकर विशेष अभियान चलायेगा।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
गोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक अजय मथुरिया ने उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल जवाहर रस्तोगी देवदत्त शर्मा सुभाष शर्मा अमित पाठक सुमित मिश्रा मुनीश अग्रवाल अजीत वैश्य प्रदीप गोयल लालता प्रसाद साहू आदित्य श्रोत्रिय वेदप्रकाश राठौर राजीव राजयादा छोटेलाल प्रजापति अतुल भारद्वाज मनोज साहू अरविंद वाल्मीकि उपाध्याय सुरेंद्र सपड़ा भेष पटेल यदुनेश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights